फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटला में आज से 1 मई तक होगा ब्रह्मभोज

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारियों में जुटे ग्रामीण, दुर्गा पाठ, सत्यनारायण कथा का होगा आयोजन
विज्ञापन

दत्त महाराज, लक्ष्मी नारायण झांगरू, कुंद्रा नाग और देवी सिंहासिनी लेंगी भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के कोटला में 27 अप्रैल से 1 मई तक ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा। सिंहासिनी माता मंदिर कोटला में नए मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर धार्मिक आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
देवी साहिब सिंहासिनी मंदिर कमेटी कोटला और ग्रामवासी इसकी तैयारियों में जुटे हैं। महिलाएं मंदिर सजाने के लिए फूलों की मालाएं बना रही हैं, जबकि पुरुष साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में लगे हैं। मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन मेहता ने बताया कि देवी सिंहासिनी माता के आदेशानुसार ब्रह्मभोज आयोजित होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे सिंहासिनी माता त्यावल मंदिर से कोटला मंदिर पहुंचेंगी। इसके बाद दत्त महाराज बसाहरा, लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मंझगांव और कुंद्रा नाग कुन्नी भी शाम तक कोटला मंदिर में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

28 अप्रैल से मंदिर में दुर्गा पाठ आरंभ होंगे। इसमें सभी देवी-देवता विराजमान रहेंगे। 30 अप्रैल को जाई, भांजों और ब्राह्मणों का स्वागत किया जाएगा। रात्रि में ठाकुर सत्यनारायण की कथा का आयोजन होगा। 1 मई को पूर्णाहुति के बाद ब्रह्मभोज आयोजित किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें