फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोशिम कार्यक्रम में बीरबल किन्नौरा ने मचाया धमाल

विज्ञापन
तरुण किन्नौर छात्र एसोसिएशन के तोशिम कार्यक्रम में नाटी डालते तेजवंत नेगी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर की तरुण किन्नौर एसोसिएशन ने वार्षिक तोशिम कार्यक्रम का रामपुर के बायल में धूमधाम से आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

तरुण किन्नौर एसोसिएशन के प्रधान दीपक नेगी लापापंग ने मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों को स्वागत किया। अतिथियों का किन्नौरी टोपी और बैच पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आगाज किन्नौर डांस से किया गया। इसके बाद पहाड़ी, किन्नौरी, लदाखी डांस, फिल्मी और किन्नौरी गानों से छात्र और छात्रों को मनोरंजन किया। इसके बाद किन्नौर जिले के लोक कलाकार बीरबल किन्नौर ने एक से एक किन्नौरी गानों से कॉलेज के छात्रों को झूमने पर मजबूर किया। उन्होंने झील रंग झील, फायुल बोली मुशुरी बोली, शारे से, पैसा-पैसा ऐसा कैसा पैसा, पीटा-पीटा, आया किन्नौरा, किल्बिम्बमेंच, पापा की परी तोइं और हम तुम कमरे में बंद जैसे गानों से देर शाम तक छात्रों को खूब नचाया। इसके अलावा रवि सोनी, मनोज ने भी एक से एक गाने गाकर दर्शकों को मनोरंजन किया।
इस मौके पर विशेष अतिथि नगर परिषद रामपुर के पार्षद सुनील नेगी, किल्बा के प्रधान शंकर नेगी, तरांडा के प्रधान हरीभग नेगी, चौरा के प्रधान विजय नेगी, प्रधान शुदारंग दलीप कुमार, पूर्वनी के पूर्व प्रधान शेर सिंह नेगी, किशोर नेगी, शंकर भगत, महावीर नेगी, राजेश नेगी, जय सिंह नेगी, शमशेर नेेेगी, राजकुमार नेगी, मिंडल नेगी, रवि बिष्ट, विजय भूषण, संदीप दोफान, स्वतंत्र, निखिल नेगी, दिनेश, पुष्पेंद्र, कुंदन ज्ञाछो, बालकृष्ण नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें