फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आर्य समाज कंडाघाट के वार्षिकोत्सव में गूंजे भजन,

विज्ञापन
आर्य समाज कंडाघाट के  57वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बच्चों की ओर से आयोजित सांस्कृकि कार्यक्र
विज्ञापन
57वें वार्षिक उत्सव के अंतिम दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। आर्य समाज कंडाघाट का 57वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। उत्सव के तीसरे दिन भजन और बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र यज्ञ के साथ हुई, जिसके उपरांत विद्वानों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

समारोह में नागलोई दिल्ली से आईं रोशनी आर्य ने भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही पंजाब से आए पंडित राजेश कुमार प्रेमी, आचार्य धीरज कुमार और उत्तर प्रदेश से महात्मा नरेश मुनि ने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया। धार्मिक चर्चा के साथ-साथ विद्यालय की अध्यापिका सपना, ईशान और शिवानी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की ओर से शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी। दिन भर चले भजन और उपदेशों के कार्यक्रम के बाद शाम तक ऋषि लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें