फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौरा रूपी सड़क पर टूटे परिवहन निगम की बस के पट्टे, हादसा टला

विज्ञापन
चौरा रूपी सडक़ पर निगम की बस के पट्टे टूटने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानियां। स्रोत : जागरू
विज्ञापन
नौ अप्रैल से अब तक चार बार आधे रास्ते में खराब हो चुकी परिवहन निगम की बस
विज्ञापन


बस खराब होने से दो दर्जन से अधिक सवारियों को झेलनी पड़ी दिक्कतें

ग्रामीणों ने बस सेवा में सुधार की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत रूपी के ग्रामीणों का दशकों बाद बस सेवा का सपना तो पूरा हुआ, लेकिन अब रूट पर भेजी जा रहीं खटारा बसों से ग्रामीण परेशान हैं। मंगलवार को भी निगम की बस के पट्टे टूट गए। गनीमत रही कि चालक ने बस को पहाड़ी की ओर लाकर खड़ा कर दिया। यात्री अफरा-तफरी में बस से बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार, चौरा से रूपी जा रही बस के बोनूका नामक स्थान पर पट्टे टूट गए। चालक ने सूझबूझ से बस को पहाड़ी की ओर खड़ा कर दिया। घटना के समय बस में 25 सवारियां थीं, जो आनन-फानन में बस से बाहर भागीं। बस के खराब होने के बाद यात्रियों को कई किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ा, जबकि कुछ यात्री निजी वाहनों में भारी भरकम किराया देकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।
रूपी पंचायत के लिए वर्षों बाद बीते नौ अप्रैल को बस सेवा शुरू हुई। बीते 20 दिन में यहां चार बार बसें हांफ चुकी हैं। ग्रामीणों को बस सेवा शुरू होने से खुशी मिली थी, लेकिन रूट पर चलाई जा रही पुरानी और खटारा बसें ग्रामीणों के लिए आफत बनती जा रही हैं। ग्रामीणों में परिवहन निगम प्रबंधन के प्रति खासा रोष है। उन्होंने कहा कि आए दिन बसों का खराब हो रही हैं। मंगलवार को पेश आई इस घटना के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से रूट पर बेहतर बसों को भेजने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


पूर्व पंचायत प्रधान रूपी रघुदास नेगी ने कहा कि परिवहन निगम रूपी पंचायत के लिए खटारा बसों को भेज रहा है, जो हादसों का कारण भी बन सकती है। उन्होंने निगम प्रबंधन से बस सेवाओं में आवश्यक सुधार करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को परेशानियां न झेलनी पड़े।
विज्ञापन



बस के पट्टे टूटने के कारण समस्या पेश आई है। इस रूट पर बेहतर बसों को भेजने का प्रयास किया जाएगा। लोगों की सुविधा को देखते हुए मौके पर दूसरी बस भेजी गई। सुमन नेगी, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रिकांगपिओ

- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें