कुफरी स्कूल रासायन मुक्त जीवनशैली एवं जैव विविधता संरक्षण पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद स्कूली
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुफरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को रासायनिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया और जैव विविधता का महत्व समझाया। विप्रो फाउंडेशन की सस्टेनेबिलिटी एजुकेटर श्रेय गुप्ता ने कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें 50 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों को बताया कि किस प्रकार हमारे जीवन रासायनिक उत्पादों का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे नकरात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
संवाद