फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाटानेवल में भालू ने प्लम के सैकड़ों पेड़ों को किया तहस-नहस

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन बाद प्लम का होना था तुड़ान, भालू के आंतक से दहशत में क्षेत्र के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उप तहसील तकलेच क्षेत्र में भालू का आतंक जारी है। शुक्रवार रात को भालू ने भाटानेवल में एक बागवान के करीब 150 प्लम के पेड़ों को तहस-नहस कर दिया। चार-पांच दिन बाद प्लम का तुड़ान होना था, लेकिन भालू ने पलभर में ही मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले भी भालू ने कुबन और चड़कुपानी में पेड़ों सहित फसल को तहस-नहस कर दिया था। अब भाटानेवल में भालू ने भारी तबाही मचाई है। भालू ने प्लम की फसल के साथ कई पेड़ों को भी तोड़ दिया है, जिससे बागवान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित बागवान केवल राम गुप्ता का कहना है कि साल भर कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन कभी मौसम की मार तो कभी जंगली जानवरों के हमलों से सारी मेहनत मिट्टी में मिल जाती है। इस साल पहले ही फसल कम थी जो अब भालू ने बर्बाद कर दी है। लोगों में डर का माहौल है क्योंकि अब केवल फसलें ही नहीं, बल्कि इंसानों और पशुओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। स्थानीय लोगों, बागवानों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द क्षेत्र में पिंजरा लगाकर भालू को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें