फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर की 18 पंचायतों में मतदान कल, आज थमेगा चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, जिला परिषद, पंचायत समिति के उम्मीदवारों के लिए होगा मतदान
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों के मतदान के दिन ही निकलेंगे परिणाम

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा की 18 पंचायतों में रविवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन पंचायतों में 26 मई को मतदान होगा। प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, जिला परिषद और पंचायत समिति के उम्मीदवारों के लिए मत डाले जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार शाम को रामपुर विकास खंड की जघोरी, सरपारा, बौंडा, रंगोरी, गोपालपुर, त्यावल ज्यूरी, डंसा, रचोली, देवनगर, नरैण, देवठी, काशापाट और ननखड़ी विकास खंड की थाना ननखड़ी, टिप्पर मझोली, करांगला, अड्डू, खुन्नी पनोली और खमाडी में चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन पंचायतों में पहले चरण में मंगलवार को मतदान होगा। मंगलवार को रामपुर खंड की कूट में भी मतदान होना था, लेकिन इस पंचायत को निर्विरोध चुन लिया गया है। ग्राम पंचायतों की मतगणना मतदान के बाद उसी दिन पंचायत भवनों में होगी, जबकि रामपुर खंड के जिला परिषद और पंचायत समिति के मतों की मतगणना पद्म उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के सभागार भवन और ननखड़ी खंड के मतों की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननखड़ी के भवन में 31 मई को सुबह 9:00 बजे से होगी। मतदान से पहले 48 घंटों के दौरान, मतदान के दिन और मतगणना के दिन प्रक्रिया पूरी होने तक शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें