फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक महीने की दहशत के बाद रावीं सराहन से पकड़ा भालू

विज्ञापन
रावीं सराहन में पकड़ा गया भालू। संवाद
विज्ञापन
गांवों में था दहशत का माहौल
विज्ञापन

दिन में भी बेझिझक रहा था घूम, लोगों को खेतों और बगीचों में जाने में हो रही थी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक के रावीं-सराहन क्षेत्र में वन विभाग ने भालू को पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह भालू करीब एक महीने से रावीं और आसपास के गांवों में दहशत का कारण बना हुआ था। बुधवार दोपहर वन विभाग की टीम ने उसे पिंजरे में कैद कर लिया।
भालू दिन के समय भी बेखौफ घूमता था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था। लोग घरों से बाहर निकलने, बगीचों और खेतों में जाने से भी डर रहे थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंदन नेगी के नेतृत्व में वन विभाग ने रावीं गांव के आसपास तीन पिंजरे लगाए थे। बुधवार को दिन के उजाले में ही भालू एक पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी कुंदन नेगी ने बताया कि पकड़ा भालू डरता नहीं था। वह दिन में भी आबादी वाले क्षेत्रों में घूमता था। उसे नियमानुसार चिड़ियाघर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अन्य भालुओं को पकड़ने के प्रयास भी लगातार जारी हैं। पिछले वर्ष रांगोरी गांव में भी पिंजरे लगाकर तीन भालुओं को पकड़कर चिड़ियाघर भेजा गया था।
विज्ञापन


रावीं गांव और आसपास के जंगलों में भालुओं की आवाजाही लंबे समय से बनी हुई है। इसके कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी और लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही थी। वन विभाग ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया था। विभाग का कहना है कि क्षेत्र में अन्य भालुओं की गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें