फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीबीएसई स्कूल सैंज में डॉ. कलीम दीन ने संभाला प्रिंसिपल का पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अंतर्गत प्रिंसिपल पद पर मेरिट के आधार पर डॉ. कलीम दीन का चयन हुआ है। उन्होंने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई), सैंज में कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

डॉ. कलीम दीन ने अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी की है। वे कोटखाई क्षेत्र के पहले ऐसे प्रिंसिपल हैं, जिनका चयन मेरिट के आधार पर सीबीएसई स्कूल में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने कार्यभार ग्रहण करने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कोटखाई क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। क्षेत्रवासियों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें