टिक्कर में कोओपरेटिव बैंक के शिविर के दौरान उपस्थित लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू। तहसील मुख्यालय टिक्कर में कोऑपरेटिव बैंक ने एक दिवसीय उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बैंक के प्रबंधक कपिल शांडिल ने की। शिविर में बैंक प्रबंधन ने उपभोक्ताओं को नेट बैंकिग, कैश लैस बैंकिंग, वाहन और अन्य प्रकार के ऋणों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि लोग बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी से फोन पर साझा न करें। उन्होंने कहा गोपनीय कार्ड, एटीएम से जुड़ी जानकारी साझा करने पर शातिर आपके खाते में सेंधमारी कर सकते हैं। शिविर में महिला मंडल, युवक मंडल, स्थानीय दुकानदार और उपभोक्ता उपस्थित रहे।