फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तिब्बत सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर जल्द बनेगा बेलीब्रिज

सार

सांगला में सीमा सड़क संगठन द्वारा 110 फीट लंबा बेली ब्रिज 10 अक्तूबर तक तैयार किया जाएगा। बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त होने से ट्रैफिक जाम की समस्या थी। पुल बनने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सांगला में छितकुल सड़क पर पुल के बनाई जा रही नींव। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांगला में डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार होगा 110 फीट लंबा बेलीब्रिज
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक सीमा सड़क संगठन पुल का निर्माण करेगा पूरा
पुल के निर्माण से सांगलावासियों को ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात
बीरबल नेगी

सांगला(किन्नौर)।
तिब्बत की सीमा को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क पर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) यातायात को बहाल करने के लिए बेली ब्रिज बनाएगा। सांगला बस अड्डा के पास यह सड़क बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की मरम्मत नहीं हो पाने के कारण बीआरओ यहां डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 110 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाएगा। संगठन ने पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 10 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया है। पुल का निर्माण होने से पर्यटन स्थल सांगला में पेश आ रही ट्रैफिक संबंधी समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। पुल को बनाने के लिए बीआरओ ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र सांगला और बस अड्डा की ओर से नींव बनानी शुरू कर दी है। अब तक संगठन ने सांगला की ओर से 6 मीटर लंबा और 0.8 मीटर ऊंचा बेसमेंट तैयार कर दिया है। फिलहाल, अभी बस अड्डा की तरफ से कार्य शुरू हुआ है। यहां सात मीटर लंबा बेस बनाने का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही बेस का कार्य पूरा होगा। बेस को पक्का होने लिए करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। इसके बाद सीमा सड़क संगठन करीब डेढ़ करोड़ की लागत से 110 फीट लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू करेगा। 12 सितंबर को क्षेत्र में हुई भारी बरसात के कारण सांगला बस अड्डा के पास सीमा संगठन सगठन की सांगला-छितकुल मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था। इसके बाद सांगला से छितकुल की ओर वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग पुलिस थाना वाया तहसील कार्यालय से करवाई जा रही है, लेकिन यहां तंगहाल सड़क पर रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

सांगला वैली में सेब सीजन और पर्यटन सीजन को मध्य नजर रखते हुए जल्द ही बस अड्डा के नजदीक अस्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। 10 अक्तूबर तक पुल निर्माण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए सीमा सड़क संगठन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। -प्रदीप सिंह, ओसी पोवारी, सीमा सड़क संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें