फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम वर्ष के खिलाड़ियों को दी मात

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय ठियोग में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वि​भिन्न प्रतियोगिता के विजेता टीम मुख्याति
विज्ञापन
ठियोग महाविद्यालय में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग(रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस खेल दिवस का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। इसमें महाविद्यालय में खो-खो, वालीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल जैसी विविध प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए जाने वाली इस खेल दिवस की शुरुआत प्रतियोगिता के मुख्यातिथि के आगमन से हुई। प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेल का महत्व बताया। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने इन प्रतियोगिता के आयोजन में अपनी हिस्सेदारी दी। राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन महाविद्यालय खेल परिसर में बदल गया। पूरा दिन विद्यालय में रौनक रही। वालीबॉल का पहला मैच बीए तृतीय वर्ष और बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं के बीच हुआ, जिसमें तृतीय वर्ष की छात्राओं ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिताएं तीन दिन तक करवाई जाएंगी। प्राचार्य ने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक को इस आयोजन के लिए बधाई दी। विद्यार्थियों की विभिन्न टीमों ने स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऋषि पंचमी मेला में लकी ड्राॅ कूपन, किशन वर्मा ने जीते एक लाख
ठियोग । उपमंडल ठियोग के जोधपुर में आयोजित ऋषि पंचमी मेले में लकी ड्राॅ कूपन भी निकाले गए। इसमें विजेताओं को नकद इनाम दिए गए। पहला इनाम एक लाख रुपये का टिकट नंबर 4749 पर निकला। इसे सरोग के किशन वर्मा ने हासिल किया। दूसरा इनाम 50 हजार रुपये का टिकट नंबर 3814 पर निकला, जिसे कोटी के सत्य चंदेल ने जीता। तीसरा इनाम टिकट नंबर 1324 पर सैंज के दुर्गा और चौथा इनाम टिकट नंबर 1578 पर मझोली के अजय ने जीता। पांचवां इनाम टिकट नंबर 787 पर सरोग के दीवान वर्मा, छठा इनाम टिकट नंबर 6029 पर अनिल, सातवां इनाम टिकट नंबर 034 पर यादवी सतान ने जीता। आठवां इनाम टिकट नंबर 5199 पर अमित सतान और नौवां इनाम टिकट नंबर 1363 पर किदार सिंह को मिला।सभी विजेताओं को मेला समिति ने नकद राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें