फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर फिट इंडिया का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को शारीरिक फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर फिट इंडिया का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित व्यायाम, शारीरिक गतिविधियां और खेलकूद बेहद जरूरी हैं। उन्होंने सभी से सक्रिय जीवनशैली अपनाने और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस वर्ष की थीम फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने के महत्व पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के प्रति प्रेरित करना और स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के महत्व को समझाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह एवं एकजुटता के साथ भाग लिया। इस दौरान सभी ने फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें