फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में आरएसएस का पथ संचलन, पंच परिवर्तन पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन का कार्य भारत के साथ 50 देशों तक पहुंचा : प्रताप समयाल
विज्ञापन

सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झाकड़ी खंड की ओर से पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद पवन धंगल के पिता शिशुपाल धंगल ने की, जबकि आरएसएस हिमाचल प्रांत के प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल मुख्य वक्ता रहे, जबकि जिला संघचालक प्रो. अनिल वर्मा विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ हुआ।
मुख्य वक्ता प्रताप समयाल ने कहा कि संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर संगठन का कार्य भारत के साथ करीब 50 देशों तक पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि देश में एक लाख से अधिक और हिमाचल प्रदेश में 950 से ज्यादा शाखाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने संघ की गतिविधियों और समाज सेवा से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए गृह संपर्क अभियान की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

समयाल ने पंच परिवर्तन के तहत पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में जाति के आधार पर विभाजन की कोशिशों से बचने और सामाजिक एकता बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने रामपुर क्षेत्र में धर्मांतरण की गतिविधियों पर भी चिंता जताई और समाज से इन मुद्दों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
उन्होंने विजयदशमी का उल्लेख करते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर की बुराइयों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने मेमोरियल मैदान से पथ संचलन शुरू किया। यह ज्यूरी पब्लिक स्कूल और मुख्य बाजार से होते हुए ऊनू महादेव तक निकाला गया। यहां कार्यक्रम के समापन के बाद सामूहिक भोजन किया गया। इस अवसर पर खंड कार्यवाह तेजिंदर भंडारी, विभाग शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख देवेंद्र डोगरा, विभाग प्रचार प्रमुख मोहन मेहता, जिला बौद्धिक प्रमुख संजय जिंटू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें