फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क कानूनी सहायता लोगों का अधिकार, संविधान में इसका प्रावधान : रणजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, नशे के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजागृति, जन कल्याण और न्याय तक जन-जन की पहुंच आसान बनाने को लेकर शनिवार को रिकांगपिओ में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण केे सदस्य सचिव रणजीत सिंह ने की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में इस मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाना, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताना, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास और यातायात नियमों के पालन की जानकारी उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि निशुल्क कानूनी सहायता लोगों का अधिकार है, जिसका प्रावधान भारतीय संविधान में किया गया है। आज की युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर रखने और इस देश के भविष्य को स्वस्थ रखना हम सभी का कर्तव्य है। इसमें माता-पिता, अभिभावक और जागरूकता शिविर मुख्य भूमिका अदा करते हैं। कहा कि यदि हर एक नागरिक स्वच्छता का ध्यान रखेगा, अन्य लोगों को सफाई और पर्यावरण के महत्व पर जागरूक करेगा, तभी एकजुटता के साथ हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर रख सकते हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पौधरोपण किया जाता है। इस वर्ष जुलाई से अब तक करीब 11 हजार से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव जितेंद्र कुमार सैनी ने मुख्य अतिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया। उन्होंने बताया कि कोई भी गरीब और कमजोर वर्ग का व्यक्ति टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क कर निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। न्यायाधीश रणजीत सिंह को एसी टू डीसी किन्नौर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने टोपी, शॉल और स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अधिवक्ता प्रेम लता ने मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप मुख्य कानूनी सहायता रक्षा वकील विवेक कुमार कोचर ने आयोजित कार्यक्रम की थीम नशा मुक्त समाज-भारत का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण, भूमंडल सरंक्षण और आपदा पुनर्वास विषय में जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक और संगीत के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला महिला कल्याण परिषद की अध्यक्ष रत्न मंजरी, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें