फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को बताए पर्यटन के आर्थिक और सांस्कृतिक महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन स्कूल में करवाया विश्व पर्यटन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएम श्री जेबीएलके राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपमंडलाधिकारी कुमारसैन मुकेश शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों, शिक्षकों और विशेष अतिथियों ने पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न संस्कृतियों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
मुख्यातिथि मुकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को विश्व पर्यटन दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि पर्यटन हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है। पर्यटन के माध्यम से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और स्थानीय लोगों की आमदनी में भी वृद्धि होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यटन के प्रति जागरूक रहने और अपने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित नेकराम शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने नशे से दूर रहने और समाज को सतर्क करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आकर्षण विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। विद्यार्थियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों की लोक संस्कृतियों के साथ-साथ नेपाली संस्कृति को भी लोकगायन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें