फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूनन गांव में दरवाजा तोड़कर घर में घुसा भालू

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी के तीन गांवों में अलग-अलग स्थानों पर भालुओं ने किया हमला
विज्ञापन

सेब से क्रेटों को किया नष्ट, मधुमक्खी के बॉक्स का भी पहुंचाया नुकसान
घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे लोग, पिंजरा लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के तीन गांवों में शुक्रवार रात को भालुओं ने तीन घरों में हमला किया। भालुओं ने सेब से भरी क्रेटों और मधक्खियों के बाॅक्स को नुकसान पहुंचाया है। भालुओं के आतंक से ग्रामीण सहम गए हैं। डर के साये में जीवन-यापन करने को मजबूर हो गए हैं।
शुक्रवार देर रात को ननखड़ी तहसील की बड़ोग पंचायत के पूनन गांव में भालू ने तारा चंद के रिहायशी मकान का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर सेब से भरी क्रेटों को नष्ट कर दिया। उप प्रधान सुरेंद्र मेहता ने बताया कि पंचायत की ओर से घटना का निरीक्षण किया गया है। इसके अलावा देलठ पंचायत में जेला और टूटू गांव में भी भालू ने अलग-अलग जगह मधुमक्खी के बॉक्सों को नष्ट किया है। टूटू गांव में भुवनेश शर्मा और जेला में यशपाल राठौर के घर में भालू ने हमला किया। ग्रामीणों का कहना कि भालुओं के हमले से खतरे के साये में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि जल्द पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज अधिकारी ननखड़ी नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भालू के हमले की सूचना मिली है। मौके पर वन विभाग के कर्मचारियों को भेज दिया गया है। वहीं टूटू गांव में साउंड स्पीकर लगा रहे हैं, ताकि भालू को गांव से भगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें