फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में टापरी में फूटा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, रोष रैली निकाली
विज्ञापन


प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के मामले को लेकर टापरी में विरोध प्रदर्शन किया गया। शनिवार को इस हत्याकांड के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले स्थानीय जनता और विभिन्न हिंदू संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। बाजार में रोष रैली निकाली गई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री भिरमान सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और दीपू चंद्र दास की हत्या एक अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाली घटना है। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ एकजुट होना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्थानीय सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की। विहिप ने हिंदू समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया कि यदि उनके क्षेत्र में कोई भी बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है, तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें। उन्होंने कहा कि समय रहते सतर्कता बरतने से ही किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सकता है। रोष प्रदर्शन में बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और स्थानीय व्यापार मंडल सहित आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विभाग सह मंत्री नवीन नेगी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक दीप माला, बजरंग दल जिला सह संयोजक हरि राम, लक्ष्मण, मुकेश, सचिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें