फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुब्बल की अर्शिता पिरटा बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
माता-पिता के साथ अर्शिता पिरटा
विज्ञापन
रोहडू। जुब्बल तहसील के झालड़ी गांव की अर्शिता पिरटा सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। उन्होंने बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया। पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अर्शिता ने दसवीं और जमा दो की पढ़ाई लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल से की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की। सैन्य अधिकारी बनने के लक्ष्य के साथ उन्होंने तैयारी की और ओटीए गया में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। अर्शिता ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी और माता-पिता को दिया। उनकी उपलब्धि से झालड़ी गांव सहित पूरे जुब्बल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें