फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में 20 वाहनों की क्षमता की एक मात्र पार्किंग का इंतजाम, कहां गाड़ी खड़ी करे आम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमघाट चौक से रहीघाट तक की सड़क के दोनों तरफ खड़े दिखाई देते वाहन
विज्ञापन


ठियोग । ठियोग कस्बे में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कस्बे में प्रेमघाट चौक से रहीघाट तक की सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े दिखाई देते हैं। ठियोग बाईपास बनाए जाने के बाद अधिकतर वाहन बाईपास से गुजरने लगे। उसके बाद इस सड़क की उपयोगिता कम हो गई है। पिछले साल बरसात में डंगे गिरने के बाद इस सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। इन दोनों स्थानों के बीच की लगभग तीन किलोमीटर की सड़क खस्ताहाल है। इस स्थान में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। भूस्खलन होने के वजह से कई माह तक यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। लोक निर्माण विभाग ने उस स्थान पर सड़क तो बना दी, लेकिन सड़क पर टारिंग न होने के कारण दो सौ मीटर लंबा हिस्सा कच्चा रह गया।

जल एवं आपूर्ति विभाग ने कस्बे में सीवरेज बिछाने का कार्य शुरू किया। इसके लिए छह माह से अधिक का समय तक यह सड़क वाहनों के लिए प्रतिबंधित रही। कई माह तक सड़क पर किसी प्रकार का वाहन नहीं चल पाया। सड़क के जगह-जगह टूटे होने की वजह से सरकारी व निजी बसों को इस सड़क पर चलने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। सड़क पर इन दिनों छोटे वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क के टूटने के कारण वाहनों के गुजरने से यहां चारों तरफ धूल उड़ती रहती है। स्थानीय लोगों ने कई बार विधायक, राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से सड़क की हालात सुधारने की मांग उठाई। पुलिस के अधिकारी बेतरतीब खड़े वाहनों का कभी-कभार चालान काट देते हैं, लेकिन इसका भी कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। पिछले दिनों स्थानीय प्रशासन ने नेहरू मैदान को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने मैदान को जाने वाली सड़क पर चेन लगा दी है। इस मैदान में सौ से अधिक गाड़ियां पार्क की जा सकती थीं, लेकिन एक मात्र पार्किंग का साधन छिन जाने के बाद लोगों को सड़क पर गाड़ी खड़े करने का एकमात्र विकल्प बचा है। सड़क पर लगभग दो सौ से अधिक वाहन पार्क रहते हैं।
विज्ञापन



ठियोग में एकमात्र पार्किंग में 20 वाहन की सुविधा

ठियोग के वार्ड नंबर चार में कस्बे की एकमात्र पार्किंग है, जहां 20 वाहन पार्क रहते हैं। इस पार्किंग में अधिकतर स्थानीय दुकानदारों के वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण बाहर से आने वाले वाहन चालक के पास सड़क पर पार्किंग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। पिछले कई वर्षों से नगर परिषद व नेताओं की ओर से पार्किंग बनाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई, जिसका खामियाजा आम जनता को भोगना पड़ रहा है।
विज्ञापन




परिषद ने वार्ड नंबर दो और रहीघाट की तरफ से बाईपास की शुरुआत वाली जगह पर कई मंजिला पार्किंग बनाने के योजना तैयार की है। विधायक की ओर से इन स्थानों को दौरा भी किया जा चुका है। आने वाले समय में आर्थिक सहायता मिल जाने से पार्किंग का निर्माण कार्य संभव है। पिछले दिनों उपमुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के ठियोग में रुकने के दौरान पुराने बस अड्डे में परिवहन की जगह पर परिषद ने पार्किंग बनाने का विकल्प दिया है। उपमुख्यमंत्री ने इस योजना को अमल में लाने के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। -संजय शर्मा, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें