फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्टेज कैरिज बसों के लिए 19 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना स्टेज-3 में आवेदन की बढ़ाई तिथि
विज्ञापन

रामपुर में 14 रूटों में से 11 रूटों के लिए आए 45 आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश सरकार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वरोजगार प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश परिवहन विभाग राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना स्टेज-3 के तहत क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रामपुर में कई रूटों पर बस सेवा शुरु होने जा रही है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इच्छुक प्रार्थी बस सेवाएं चलाने के लिए निर्धारित रूट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रामपुर ने स्टेज कैरिज सेवाओं के तहत 14 रूट चयनित किए हैं। इनमें जिसमें रिकांगपिओ ठोपन वाया रिबा, रिकांगपिओ शैंग वाया रली, रिकांगपिओ पूह वाया रोपा, रिकांगपिओ पूह पूरबनी, रामपुर बाघी वाया खोलिघाट, रामपुर कोटगढ़ थानाधार नारकंडा, रामपुर कोटी वाया लबाना सदाना, कोटी पिथवी वाया लबाना सदाना ज्यूरी कोटला दवार्च बोंडा घराट और सराहन, रामपुर खमाड़ी वाया ननखड़ी, रामपुर कुटवा वाया आनी, रामपुर चंडीबरांडा जघोरी, सरपारा रामपुर, भगावट रामपुर वाया पशाड़ा गौरा डोबी मशनू दोफदा घराट किन्नू, आनी नित्थर वाया तिहणी, और रामपुर छतरी गाड़ागुशैणी बस सेवा शामिल हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना स्टेज -3 के अंतर्गत प्रदेश में स्टेज कैरिज सेवाओं के लिए 18 से 42 सीट क्षमता वाली बसों की खरीद के लिए सब्सिडी योजना चलाई है। योजना में अधिसूचित चिन्हित मार्गों पर स्टेज कैरिज सेवाओं से हिमाचल के स्थायी निवासियों के लिए 18 से 42 सीट क्षमता वाली बसों की खरीद पर चयनित लाभार्थियों को 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन कर्ता अधिसूचित चिह्नित स्टेज कैरिज मार्गों के लिए परिवहन विभाग और हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 11 रूटों के लिए 45 आवेदन कर्ताओं ने पंजीकरण किया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर नरेश वर्मा ने कहा कि 14 में से 11 रूटों के लिए आवेदन आए हैं। रिकांगपिओ ठोपन वाया रिबा, रिकांगपिओ शैंग वाया रली और रिकांगपिओ पूह पूरबनी के रूटों के लिए अभी तक आवेदन नहीं आए हैं। आवेदन की तिथि अब 8 फरवरी से बढ़ाकर 19 फरवरी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें