फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर के निचले इलाकों में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
किन्नौर जिले के चौरा बैरियर के पास सेब की पेटियों का पंजीकरण करते पुलिस और उद्यान विभाग के कर्म
विज्ञापन
जिले से साढ़े 14361 हजार पेटियां देश-प्रदेश की मंडियों में पहुंची
विज्ञापन

3100 फुल, और 1700 रुपये में गिफ्ट पैक टापरी मंडी में बिक रहा
बीरबल नेगी

सांगला(किन्नौर)। अपने बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता के लिए जाने जाने वाला किन्नौर सेब अब मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। जनजातीय जिला किन्नौर के निचले इलाकों में इन दिनों सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। बागवान जिले की टापरी फल मंडी सहित प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों में सेब पहुंचा रहे हैं। बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार सेब उत्पादकों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। अच्छे दाम मिलने से जिले के बागवानों में खुशी का माहौल है। गौर हो कि किन्नौर जिले के सांगला, दाखो, शुदारंग, तरांडा, चौरा, निगुलसरी, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, रूपी, निचार, पानवी, तेलंगी, उरनी, किल्बा, मूरंग, रिस्पा, रिब्बा, स्कीबा और आकपा सहित अन्य क्षेत्रों में इन दिनों सेब सीजन जोर-शोर से चल रहा है। बागवान अपनी साल भर की मेहनत से तैयार किए सेबों के तुड़ान, भरान और पैकिंग में जुटे हुए हैं। जिले से अब तक प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों के लिए 14361 पेटियां भेज दी गई हैं, जबकि जिले की टापरी फल मंडी में अब तक सेब के 1222 बक्से बिकने को पहुंचे हैं। यहां बागवानों को फुल बॉक्स के 1500 से 3100 रुपये, जबकि गिफ्ट पैक के 600 से 1700 रुपये तक दाम मिल रहे हैं। निचार खंड से अब तक कुल 13690, कल्पा से 195 पेटी, जबकि पूह खंड से 476 पेटियां सेब की अब तक मंडी के लिए भेजी जा चुकी हैं।
इस साल 10 लाख पेटियां बढ़ने का अनुमान

बागवान राजकमल, राजेश नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, कुलदीप नेगी, अश्वनी नेगी, अरुण नेगी, सुरजीत नेगी, महेंद्र नेगी सहित अन्य बागवानों ने कहा कि टापरी मंडी के अलावा जिले के बागवान रतनपुर, बिथल, खेगसू, नारकंडा, मतियाना, ढली, सोलन, परवाणु, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई और पश्चिम बंगाल में अपनी फसलें भेज रहे हैं। इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले जिले में बेहतर फसल उत्पादन होने का अनुमान है। बीते वर्ष जहां जिले में कुल 23 लाख सेब की पेटियों का उत्पादन हुआ था, वहीं इस वर्ष उत्पादन में करीब 10 लाख पेटियों का इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

1222 सेब की पेटियां मंडी में पहुंची

टापरी फल मंडी के प्रभारी सिकंदर नेगी ने बताया कि मंडी में अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 1222 सेब की पेटियां पहुंची है। इनमें 751 बड़े बक्से, जबकि 471 छोटे बक्से पहुंचे हैं। यहां बागवानों को 15 से 31 सौ बड़ी पेटी के, जबकि गिफ्ट पैक के 600 से 1700 रुपये दाम मिल रहे हैं। उद्यान विभाग एवं पुलिस बैरियर चौरा से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 14361 पेटियां विभिन्न मंडियों के लिए गई हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष जिले में सेब उत्पादन में वृद्धि
इस वर्ष जिले में सेब उत्पादन में इजाफा हुआ है। बागवानों को देश प्रदेश की मंडियों में सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। जिले से अब तक 14361 पेटियां सेब देश प्रदेश की विभिन्न मंडियों में पहुंच चुका है। बीएस नेगी, उप निदेशक, उद्यान विभाग किन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें