फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वैष्णवी को मिस फ्रेशर, प्रतीक्षित राज को मिस्टर फ्रेशर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा काॅलेज में फ्रेशर-डे आगाज 2024 समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में शनिवार को फ्रेशर-डे 'आगाज-2024' समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर कांग्रेस मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राय सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर स्पर्धा रही। मिस्टर और मिस फ्रेशर स्पर्धा में कॉलेज के 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्पर्धा का आयोजन तीन चरणों में किया किया। इसमें परिचय राउंड, टैलेंट हंट, पारंपरिक परिधान का प्रदर्शन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। सभी चरणों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर वैष्णवी को मिस फ्रेशर, प्रतीक्षित राज को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। छात्रों में दिव्य स्वरूप चौहान को मिस्टर रिस्प्लेडेंट, ओजस मांजटा को मिस्टर हंक, हनी पंडित को मिस्टर फोटोजेनिक, सुमन्यु को मिस्टर पर्सनेलिटी के टाइटल से नवाजा गया। छात्राओं मेें रिया डोगरा को मिस एलीगेंट, आरती जंगेटा को मिस कंजीनियल, दीपिका मेहता को मिस फोटोजेनिक, वंशिका को मिस पर्सनेलिटी का टाइटल दिया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अश्वनी शर्मा, प्रो. सुनील नेगी तथा डॉ. ओम शर्मा ने निभाई। इस मौके पर अभिभावक-शिक्षक समिति की प्रधान राज शर्मा, ओएसए के प्रधान त्रिलोक मेहता भी उपस्थित रहे। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें