फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में सेब के अवैध पौधे बचने वालों पुलिस और बागवानी विभाग ने की कार्रवाई

विज्ञापन
रामपुर में अवैध रूप से बेचे जा रहे सेब के पौधों को जलाते उद्यान और पुलिस प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अवैध रूप से सेब के पौधे बेचने नालों पर पुलिस और विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायतों के बाद दोनों विभागों की टीम ने गौरा चौक पर सैकड़ों पौधे कब्जे में लिए और इन्हें जला दिया। कई दिनों से सेब पौधों का अवैध कारोबार यहां चल रहा था। इसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी। बुधवार को विभाग की टीम कार्रवाई के लिए गौरा चौक पहुंची। इस दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही। सेब के पौधों को जब्त कर लिया गया और तीन विक्रेताओं के चालान भी काटे गए। कुछ कारोबारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कारोबारियों के 850 सेब के पौधे अपने कब्जे में लिए और उन्हें मौके पर जला दिया। विभाग ने पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से नर्सरी चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। सालों से रामपुर शहर में अवैध तरीके से सेब के पौधे बेचने का धंधा चल रहा है। पूर्व में ये विक्रेता रामपुर के पुराने बस अड्डे पर सेब के पौधे बेचते थे, लेकिन इस साल इन्होंने दूसरे स्थान पर दुकानदारी सजा दी। अब तक ये लाखों रुपये के पौधे बागवानों को बेच चुके हैं।
विज्ञापन

---
बीडीसी की बैठक में भी उठा था मुद्दा
अवैध रूप से सेब बेचने की शिकायत विभाग के पास कई बागवानों ने की। दो दिन पहले बीडीसी की बैठक में भी पंस सदस्योऩे भी विभाग से अवैध रूप से सेब बेचने वालों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। बागवानों का आरोप है कि उन्होंने जो पौध इन विक्रेताओं से खरीदी है, उसकी गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है।
---
दोबारा कारोबार किया तो सख्त कार्रवाई : रविंद्र नेगी
थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी ने टीम के साथ कार्रवाई की। उन्होंने कारोबारियों को चेतावनी दी कि यदि फिर से पौधों का कारोबार करते हुए पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
उद्यान विकास अधिकारी अश्वनी चौहान ने बताया कि सेब के अवैध पौधे बेचने वाले कारोबारियों से 850 पौधे कब्जे में लिए गए और उन्हें मौके पर ही जला दिया गया। विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है कि दोबारा वे पौधे बेचते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें