फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में भगत सदन बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक रतन कुमारी मेमोरियल स्कूल नोगली में विभिन्न प्रतियोगिता के दौरान विज? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
खेलों में भगत सदन बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन

नोगली स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
प्रेम लाल और ज्योति ने 1500 मीटर दौड़ में सबको पछाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक रतन कुमारी मेमोरियल स्कूल नोगली में सोमवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर सदनीय खेल प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान अंडर-14 छात्र वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में भगत सदन, अंडर-15 वॉलीबाल स्पर्धा (छात्र वर्ग) नेहरू सदन, अंडर-14 (छात्रा वर्ग) कबड्डी में सुभाष सदन, अंडर-14 वॉलीबाल में नेहरू सदन ने बाजी मारी। इसके अलावा अंडर-19 (छात्र वर्ग) वॉलीबॉल में भगत सदन, अंडर-19 (छात्रा वर्ग) की कबड्डी स्पर्धा में भगत सदन ने बाजी मारी। इस दौरान 1500 मीटर, 800 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-14 में 400 मीटर में गांधी सदन के दामोदर ने प्रथम स्थान और अंडर-19 में 400 मीटर में सुभाष सदन के प्रेमपाल ने प्रथम स्थान, 1500 मीटर में सुभाष सदन के प्रेम लाल प्रथम और 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा (छात्रा वर्ग) में भगत सदन की ज्योति ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भगत सदन को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संजय शर्मा, डीपीई सुधीर, पीईटी संतराम, संजय बदरेल, नरेंद्र मेहता, कुशाल शर्मा, रोहित, अशोक कुमार, कंचन विष्ट और ममता कायथ सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें