फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इस वर्ष दस पैसे प्रति क्विंटल बढ़ा दिल्ली और चंडीगढ़ का सेब किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली का एक रुपया और चंडीगढ़ का 1.60 रुपये क्विंटल प्रति किलोमीटर भाड़ा तय
विज्ञापन


सेब सीजन को लेकर प्रशासन ने बागवानों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन के साथ की बैठक

उपायुक्त शिमला जल्द करेंगे अंतिम रेट निर्धारित

लोडिंग-अनलोडिंग को लेकर स्थान निर्धारित करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में सेब सीजन जल्द शुरू होगा। इस वर्ष रामपुर से दिल्ली और चंडीगढ़ सेब भेजने के लिए प्रति क्विंटल दस पैसे किराया की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली का एक रुपया और चंडीगढ़ का 1.60 रुपये क्विंटल प्रति किलोमीटर भाड़ा तय किया गया है। सेब सीजन को लेकर प्रशासन ने बागवानों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन के साथ बैठक की। उन्होंने बागवानों और ट्रक ऑपरेटर यूनियन को आपस में सांमजस्य स्थापित कर सेब सीजन को सुगमता से निपटाने के निर्देश दिए।

उपमंडल रामपुर के सेब बाहुल इलाकों में जुलाई के बीच से सेब सीजन शुरू होगा। सेब सीजन को सफलतापूर्व संपन्न करवाने को लेकर शनिवार को मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। बैठक में सेब सीजन को लेकर बागवानों की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। बैठक में सराहन, गौरा, मशनू, डंसा, लालसा सहित अन्य क्षेत्रों से आए बागवानों ने कहा कि सेब सीजन के दौरान ट्रक ऑपरेटर यूनियन की ओर से बागवानों से मनमाने रेट वसूले जाते हैं। बागवानों के ट्रकों की पर्चियां काटकर उनसे अवैध वसूली की जाती है, जबकि बागवान जो वर्ष भर बगीचों में कड़ी परिश्रम कर सेब उगा रहा है, वह खुद ही निर्धारित करे कि उसे स्थानीय ट्रकों में अपना सेब भेजना है या नहीं। बागवान अपनी फसलों को अपने हिसाब से मंडी पहुंचाएगा, चाहे मामला ट्रक का हो या फिर किसी दूसरे वाहन का। बागवानों से हो रही बेवजह की लूट को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बागवान अपना उत्पाद किसी भी मंडी और किसी भी शहर में बेचने के लिए ले जा सकता है। इस दौरान एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष दिल्ली और चंडीगढ़ सेब भेजने के लिए दस पैसे क्विंटल प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। दिल्ली के लिए प्रति क्विंटल सेब भेजने के लिए एक रुपये प्रति किलोमीटर और चंडीगढ़ के लिए 1.60 रुपये प्रति किलोमीटर भाड़ा तय किया गया है। हालांकि भाड़े पर अंतिम निर्णय उपायुक्त शिमला की ओर से लिया जाना है। उपायुक्त जल्द ही दिल्ली और चंडीगढ़ मंडी के लिए सेब भेजने का किराया तय करेंगे। एसडीएम ने उपमंडल की दो तहसीलों और दो उपतहसीलों में सेब की लोडिंग करने वाले स्थानों का निर्धारण करने के निर्देश दिए। बागवानों ने लोडिंग के लिए सराहन, धारगौरा, मशनू, डंसा, लालसा, गानवीं, तकलेच, देवठी, कूहल सहित अन्य स्थानों में सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन ने बागवानों और ऑपरेटर यूनियन के साथ इस बार दस पैसे प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल भाड़ा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अंतिम रेट उपायुक्त शिमला की ओर से तय किया जाएगा। उन्होंने बागवानों औरा ट्रक ऑपरेटर यूनियन से सेब सीजन को सुगमता से निपटाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें