फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक महिला करती है जागरूक समाज का निर्माण : अजय बदरेल

विज्ञापन
रामपुर खंड विकास कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि के साथ महिलाएं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर पंचायत समिति सभागार में महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन्स स्माइल्स कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. उपासना तनवर ने सरकारी योजनाएं भी बताईं। अजय बदरेल ने कहा कि जागरूक महिला स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकती है। अगर महिला जागरूक होगी तभी समाज में फैली कुरीतियां दूर होंगी। नौ मार्च 2018 से पोषण अभियान शुरू किया गया। इसका उद्देश्य सही समय पर सही हस्तक्षेप है। इसमें 0 से पांच साल तक के बच्चों के पोषण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इन बच्चों का वजन और लंबाई हर माह की जाती है। बच्चों के पोषण का स्तर मापा जाता है। महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी चलाई जा रही है। ऐसी महिला जिसका बच्चा न हो उसे भी पांच हजार रुपये की राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संतुलित और पर पौष्टिक आहार पर ध्यान देना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन महिलाओं को लेना चाहिए। सरकार ने भी कई योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद डॉ. उपासना तनवर ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिला का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर महिला बीमार हो जाए तो पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहती है। बरसात के दौरान महिलाओं को कच्ची सब्जी का प्रयोग न के बराबर करना चाहिए। इसके अलावा गांव के आसपास वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए महिलाओं को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
---
महिलाओं ने नारी गरिमा की ली शपथ
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं 34 महिलाओं ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली और शपथ पत्र भी भरे। इस मौके पर रामपुर विकास खंड के एलएसयू रजनी, खंड समन्वयक रंजू मेहता, खंड सहायक शानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें