नेरवा। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने स्कूल को 51 हजार रुपये और वाद्य यंत्र खरीदने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। स्कूल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट दर्शकों के समक्ष रखी। विधायक ने प्रधानाचार्य की मांग पर आश्वासन दिया कि आठ माह के भीतर स्कूल के मैदान को पक्का करवा दिया जाएगा। वहीं स्कूल को विधायक प्राथमिकता के तहत नए स्टेज, सभागार और अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
इस दौरान रूबल ठाकुर और आरजू शर्मा ने सोलो डांस, कठपुतली डांस, छठी कक्षा के छात्रों ने देश भक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने इस दौरान वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान शत प्रतिशत हाजिरी के लिए अमरीना, सोनिका, डिंपल, शगुन, अक्षित, सक्षम, किरण, सुभाष हाउस से कमल, छात्रा संगम, रोशन और आरती, अरमान और तानियाव, पुरण और आरजू, प्रियांश, स्मृति भागटा को चुना गया। वहीं वर्ष भर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वाति राही, साहिल, शिवानी को अनुशासन के लिए अशोका हाउस, प्रार्थना सभा गतिविधियों के लिए सुभाष हाउस, स्वच्छता के लिए टैगोर हाउस और खेल गतिविधियों के लिए रमन हाउस को सम्मानित किया। ध्रुव, कुणाल, अजितेश, सक्षम, पृथुल, पारस, दक्ष, आर्यवंश रोहित व अर्जुन को खेल के क्षेत्र में तथा रितुल, आंचल, अभिनव, अमरीना, रोशनी, आराध्य, एलेन चौहान, यश, महक, प्रियेश, भारती, समीर, आर्यन, प्रत्यूष, पल्लवी, स्वाति, शिवानी, रूचि, पूजा, अदिति, नवजोत, ऋचिका, तुषार, सोनम, शिवानी, कमल, पंकज, अक्षिता, कृतिका, पुराण, तन्वी, मेघा, शीतल, साक्षी, प्रज्ञा, श्रेया, गजल, समीर और इशिका सूद को अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम शर्मा और जय लाल लोट्टा, सत्या लोट्टा और लायक राम शर्मा ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की।