फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अनिल नेगी बने हिमाचल शिक्षक महासंघ इकाई किन्नौर के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल शिक्षक महासंघ इकाई जिला किन्नौर के अध्यक्ष पद की कमान सातवीं बार अनिल नेगी को सौंपी गई है। यह चुनाव प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. प्रेम शर्मा की अध्यक्षता में हुए। बैठक में चुनाव में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अशोक नेगी और महासंघ के राज्य सलाहकार पवन कुमार सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चुनाव में सातवीं बार हिमाचल शिक्षक महासंघ इकाई जिला किन्नौर के अध्यक्ष अनिल नेगी को बनाया गया है। पवन कुमार महासचिव, बृजमोहन नेगी को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुभाष पानस, संगठन मंत्री आनंद सिद्धार्थ, सचिव उग्र सैन, सह सचिव इल्म चंद, गुड्डी देवी, संगीता नेगी, उपाध्यक्ष, बलदेव सिंह, मुख्य संरक्षक, सुमन नेगी, सलाहकार हीरपाल, मुख्य सलाहकार राज कपूर, प्रभारी प्रधानाचार्य संवर्ग विरेंद्र नेगी, प्रभारी मुख्याध्यापक संवर्ग केसर नेगी, प्रभारी प्रवक्ता संवर्ग कृष्ण ज्ञान, प्रभारी ठाकुर नाथ, प्रभारी टीजीटी संवर्ग धर्म देव, प्रभारी सीएंडवी राधे श्याम, प्रभारी महिला विंग सुनीता मेहता, प्रभारी प्राथमिक विंग पन्ना लाल और व्यावसायिक शिक्षक संवर्ग प्रवीण ठाकुर सर्वसम्मति से चयनित हुए।

राज्य कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र कुमार, हिशे ज्ञालछन, विरेंद्र नेगी, यदु सिंह नेगी, गणेश कुमार, ठाकुर नाथ, सतीश कुमार, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, सुभाष, उमा सिंह और सीता राम चुने गए। पूह खंड अध्यक्ष प्रदीप नेगी, निचार खंड सतीश नेगी, कल्पा खंड विनोद कुमार, खंड महासचिव पूह खंड भगत सिंह, निचार खंड तांबा, कल्पा खंड राजकुमार को चुना गया है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. प्रेम शर्मा और किन्नौर इकाई कार्यकारिणी ने राज्य सरकार को पुरानी पेंशन को लागू करने पर आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा संघ ने राज्य कर्मचारियों के भत्ते विशेषकर जनजातीय भत्ते को 650 से 1000, शरदकालीन भत्ते में 500 रुपये से 1000 रुपये तक वृद्धि करने, जिला किन्नौर के शिक्षा विभाग में सभी रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरने, जनजातीय क्षेत्रों के लिए भौगोलिक विषमताओं के अनुसार स्थानांतरण नीति बनाने, जनजातीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालयों के नामांकन मापदंड अलग बनाने और वर्ष 2010 के बाद पदोन्नत प्रवक्ताओं को मुख्याध्यापक पद के लिए पदोन्नति विकल्प का अवसर देने पर मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें