फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खतरे की जद में आनस गांव, सर्वे के लिए बुलाया जाएगा जियोलॉजिस्ट

विज्ञापन
देहरा पंचायत के आनस गांव में हो रहे भूस्खलन को लेकर एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ग्रामीणों से मि
विज्ञापन
एसडीएम ने सतलुज जल विद्युत निगम लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ भूस्खलन क्षेत्र का किया दौरा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा- प्रोजेक्ट के लिए ब्लास्टिंग के कारण पेश आई दिक्कतें
शिमला के नरोड़ा गांव के लिए बनाई योजना की तरह आनस गांव को किया जाए सुरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। देहरा पंचायत का आनस गांव भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ गया है। भूस्खलन से पैदा हुए हालात के सर्वे के लिए अब जियोलॉजिस्ट बुलाया जाएगा और स्थिति की रिपोर्ट की जाएगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने सतलुज जल विद्युत निगम लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ आनस गांव का दौरा किया और इस बारे में जानकारी दी। इस दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेl एसडीएम भूस्खलन की स्थिति का जायजा लिया। शनिवार शाम छह बजे के करीब गांव के ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था। इससे बड़े-बड़े पत्थर गांव में लोगों के घरों तक पहुंच गए थे, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए थे।
विज्ञापन

मनजीत ठाकुर, धर्मपाल, विजय, अर्जुन सिंह, देवेंद्र कुमार और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि प्रोजेक्ट के लिए 2020 को की ब्लास्टिंग के कारण दिक्कतें पेश आई हैं। उन्होंने मांग की है कि गांव को सुरक्षित करने के लिए सतलुज जल विद्युत निगम लूहरी प्रोजेक्ट और प्रशासन कड़े कदम उठाए। जिला शिमला के नरोड़ा गांव के लिए बनाई पुनर्विस्थापन योजना के तरह ही आनस गांव के लिए भी योजना बनाई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द इस पर कड़ा संज्ञान लिया जाए, वरना गांव के लोग कड़ा रुख अपना सकते हैं। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, देहरा पंचायत की प्रधान सरोज बाला, उपप्रधान यशपाल कटोच और जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि गांव को सुरक्षित करने के लिए पूरी पंचायत हर तरह से सहयोग करेगी। इस अवसर पर एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि जियोलॉजिस्ट को सर्वे करने के लिए बुलाया जाएगा, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस मौके पर सतलुज जल विद्युत निगम लूहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से अधिकारी राजिंदर चौहान, सर्वेश मीणा व अन्य मौजूद रहे l

देहरा पंचायत के आनस गांव में हो रहे भूस्खलन को लेकर एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ग्रामीणों से मि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें