फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मौसम खराब होने के बावजूद भी रामपुर उपमंडल में दसवीं के छात्रों में बोर्ड परीक्षा के लिए उत्साह रहा। सुबह 8:45 में परीक्षा सेंटर में विद्यार्थी पहुंचे और 9:00 बजे से परीक्षा शुरू हुई। इसके लिए स्कूल प्रशासन ने पूरी तैयारी पहले ही कर दी थी। रामपुर में पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, पद्म राजकीय वरिष्ठ स्कूल रामपुर और कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल रामपुर में सेंटर बनाए गए। प्रदेश शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार ही परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सुचारू रूप से चलाया गया। परीक्षा से पहले ही सभी विद्यार्थियों की जांच की गई, ताकि कोई भी विद्यार्थी नकल करता न पाया जाए, इसका विशेष ध्यान रखा गया। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने कहा कि रामपुर उपमंडल में तीन परीक्षा सेंटर चुने गए। हजारों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। मंगलवार को दसवीं के छात्रों की हिंदी की परीक्षा थी। इसे लेकर अध्यापकों ने पूरी तैयारी पहले ही पूरी की गई। परीक्षा के दौरान छात्रों की पूरी जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें