राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित चुनावीं पाठशाला कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के मतदाता साक्षरता क्लब के सौजन्य से चुनावी पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें चुनाव से संबंधित विषय पर चुनाव कानूनगो ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वोट के महत्व पर व्याख्यान दिया।
चुनाव कानूनगो ने जिन छात्र और छात्राओं की आयु 18 वर्ष हो गई है या दिसंबर 2023 तक 18 वर्ष हो रही है उन्हें अपना मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। नारा लेखन में अनामिका प्रथम, साक्षी द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में अनिकेत प्रथम, नतीशा द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान हासिल किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. पुष्पा नेगी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन चुनाव साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. कपूर चंद नेगी, प्रो. नरेंद्र सिंह ने किया गया। संवाद