फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से अमर नगर सड़क एक सप्ताह से बंद, सेब सीजन पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की गाड़ियां भी फंसीं, आवाजाही पूरी तरह प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई की अमर नगर सड़क पर करीब एक सप्ताह से भूस्खलन के कारण बंद है। जीरो प्वाइंट पर सड़क बंद होने से शोषण गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके वाहन फंसे हैं। इससे रोजमर्रा की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार भारी बारिश के कारण करीब एक सप्ताह पहले जीरो प्वाइंट पर भूस्खलन हुआ था। पहाड़ी से बड़ीी मात्रा में मलबा सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। एक सप्ताह बीतने के बावजूद सड़क को यातायात के लिए बहाल नहीं किया जा सका है। इससे लोगों को जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रविंद्र, भूषण, शिशुपाल और रजत ने कहा कि सड़क बंद होने से गांव तक खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सामान पहुंचाने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से अमर नगर सड़क को प्राथमिकता के आधार पर जल्द बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि सेब सीजन को देखते हुए सड़क खोलने में और देरी नहीं होनी चाहिए।
क्षेत्र में सेब सीजन शुरू होने वाला है। बागवान फसल को मंडियों तक पहुंचाने की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में यदि सड़क समय रहते नहीं खुली तो सेब की ढुलाई बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। इससे बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अखिल चौहान ने बताया कि सड़क खोलने के लिए मशीनें लगा दी गई हैं। मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। मार्ग को जल्द ही यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें