फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चलती लाइन से शातिरों ने उतार दिया ट्रांसफार्मर, पांच गांवों में 16 घंटे बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा में थरोच में ट्रांसफार्मर से तांबा और एल्युमीनियम निकालकर चोर फरार
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगा बिजली की बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। तहसील नेरवा के थरोच क्षेत्र के बहरोग में शातिरों ने बिजली की चलती लाइन से ट्रांसफार्मर उतार दिया। ट्रांसफार्मर से तांबा और एल्युमीनियम निकालकर फरार हो गए। इससे पांच गांवों में 16 घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार आधी रात को अचानक बत्ती गुल होने पर स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड के कर्मचारियों से शिकायत की। सूचना के बाद सुबह कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर खंभे के नीचे जमीन पर पड़ा मिला। उन्होंने देखा कि ट्रांसफार्मर से तांबा और एल्युमीनियम शातिर चोरी करके ले गए हैं। तकनीकी स्टाफ ने इसकी सूचना कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता को दी। सहायक अभियंता ने आलाधिकारियों को अवगत करवाया। अब मामले की शिकायत पुलिस थाना नेरवा में की गई है। शातिरों की इस हरकत की वजह से उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा पसरा रहा। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर करीब 16 घंटे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की। सहायक अभियंता अरविंद धीमान ने बताया कि चोरी की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि इससे करीब दस दिन पहले थरोच के तहत भारण में लगे ट्रांसफार्मर उतारकर चोरी करने के प्रयास हुए हैं। सुबह के समय लोगों के डर से चोर इसको छोड़कर भाग गए थे। डीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने कहा कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें