फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मां महेश्वरी देवी मंदिर में तीन लाख की दान राशि के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने भंडारी के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत, जांच जारीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के शड़ी-मतियाना क्षेत्र में स्थित मां महेश्वरी देवी मंदिर की दान राशि के कथित गबन को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में 12 बीएनएस की धारा 316(2), 316 (4) (पूर्व में आईपीसी की धारा 406, 408) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी पूर्ण चंदेल निवासी कलाग, डाकघर मतियाना, तहसील ठियोग, जिला शिमला की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है।
शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव शड़ी-मतियाना में स्थित मां महेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र पर्व के दौरान 22 सितंबर से 1 अक्तूबर तक देवी का वास देउरा नामक छोटे मंदिर में रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नकदी दान दी। शिकायत के अनुसार नवरात्र के दौरान करीब तीन लाख रुपये की दान राशि एकत्रित हुई, जिसे पर्व समाप्ति के तुरंत बाद मंदिर के भंडारी कृष्ण लाल पुत्र हीरालाल गांव भगेवर, डाकघर शड़ी-मतियाना, तहसील ठियोग की ओर से बैंक खाते में जमा किया जाना था। आरोप है कि संबंधित भंडारी ने अब तक यह राशि बैंक में जमा नहीं करवाई और उसे अपने पास अनाधिकृत रूप से रखकर दान राशि का गबन व दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें