फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू में एग्रो कैमिकल विक्रेता ने अनाधिकत ढंग से बागवान को बेच दी एंटी हेल नेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू में सेब की दवाइयों के विक्रेता की ओर से बागवान के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बागवान ने शशि एग्रो केमिकल के खिलाफ लिखित शिकायत एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा को दी है।
विज्ञापन

भलाड़ा गांव निवासी अमृत सिंह ने एसडीएम रोहड़ू को दी शिकायत में बताया कि शशि एग्रो केमिकल रोहड़ू से उन्होंने 10 जून 2021 को 1,11,132 लाख रुपये मूल्य की सेब की एंटी हेल नेट्स खरीदी थी। इसका नकद भुगतान किया गया। विक्रेता की ओर से पांच प्रतिशत जीएसटी काटकर बिल दिया गया था। एंटी हेल नेट्स खरीदने के बाद अमृत सिंह ने बिल सहित सभी आवश्यक दस्तावेज उद्यान विभाग में जमा करवाकर अनुदान के लिए आवेदन किया।
तब बागवान को पता चला कि शशि एग्रो केमिकल का एंटी हेल नेट्स बेचने वाली कंपनी के साथ करारनामा मई 2021 में समाप्त हो चुका था। विक्रेता एंटी हेल नेट्स बेचने के लिए अधिकृत नहीं था। बावजूद इसके विक्रेता ने गैर कानूनी रुप से एंटी हेल नेट्स बेर्ची। इसका बिल भी जीएसटी काटकर विक्रेता की ओर से बागवान को दिया गया, लेकिन विक्रेता की ओर से दिया गया बिल मान्य नहीं है। इस कारण बागवान को उद्यान विभाग से सब्सिडी नहीं मिल पाई है। बागवान ने एसडीएम रोहड़ू को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर कानूनी कार्रवाही करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

की जा रही है मामले की जांच
एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने बताया कि शशि एग्रो केमिकल के खिलाफ बागवान की ओर से शिकायत की गई है कि विक्रेता ने उन्हें अवैध रूप से एंटी हेल नेट्स बेची है, जबकि विक्रेता एंटी हेल नेट्स बेचने के लिए अधिकृत नहीं था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें