फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पतझड़ से पहले सेब के बगीचों में फैलता है वूली एफिड का संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब के पौधों की शाखाओं, तने और जड़ों पर हमला कर चूसता है रस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नवंबर में सेब के बगीचों में पतझड़ शुरू होने से पहले वूली एफिड का संक्रमण बागवानों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। यह कीट सेब के पौधों की शाखाओं, तने और जड़ों पर हमला कर पौधों का रस चूसता है। इसके प्रकोप से पौधों की बढ़वार प्रभावित होने के साथ उत्पादन क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।
बागवान सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि सेब के बगीचों में वूली एफिड का संक्रमण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। कई बार शुरुआती अवस्था में इसका पता नहीं चल पाता और बाद में पौधों की शाखाओं तथा तने पर सफेद रूई जैसी परत दिखाई देने लगती है। इससे बागवानों की चिंता बढ़ जाती है। बलदेव शर्मा के अनुसार बागवानों को पतझड़ के दौरान बगीचों की विशेष निगरानी करनी पड़ती है। पुराने और कमजोर पौधों में कीटों का प्रकोप अधिक चिंता पैदा करता है। समय पर उचित जानकारी और उपचार उपलब्ध होना जरूरी है। कुशल चौहान का कहना है कि सेब की फसल तैयार करने में बागवान सालभर मेहनत करते हैं, लेकिन कीटों और बीमारियों के कारण उनकी मेहनत प्रभावित हो जाती है। वूली एफिड जैसी समस्या से निपटने के लिए बागवानों को समय पर तकनीकी जानकारी और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलना चाहिए। राजेश ठाकुर के अनुसार पतझड़ से पहले बगीचों में कीट प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी है। कई बार संक्रमण दिखाई देने के बाद ही बागवान सक्रिय होते हैं, जबकि नियमित निरीक्षण से शुरुआती स्तर पर ही समस्या का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बागवानों से वैज्ञानिक सलाह के अनुसार ही नियंत्रण उपाय अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू की प्रभारी डॉ. उषा शर्मा के अनुसार नवंबर में बागवानों को अपने बगीचों का विशेष निरीक्षण करना चाहिए। पौधों की शाखाओं, तने, छंटाई वाले स्थानों और जड़ों के आसपास सफेद रूई जैसी परत दिखाई देने पर सतर्क हो जाना चाहिए। वूली एफिड के शुरुआती संक्रमण की पहचान कर समय रहते नियंत्रण के उपाय करना जरूरी है। संक्रमित हिस्सों की सफाई, बगीचे में उचित प्रबंधन और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उपचार करने से इसके प्रकोप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें