फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी पोवारी से लापता युवक का नहीं लगा कोई सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पोवारी से 27 जनवरी को अचानक संदिग्ध हालत में लापता हुए युवक का 5 दिन बाद भी किन्नौर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

हालांकि सूचना मिलते ही किन्नौर पुलिस डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा की अगुवाई में रिकांगपिओ थाने की एक स्पेशल टीम का गठन किया गया, जो लगातार पोवारी से लेकर चौरा तक लापता हुए युवक के तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया है। अब तक की जांच में फिलहाल पोवारी पुल के नजदीक लापता हुए युवक के बोलेरो वाहन की चाबी ही मिली है।
सापनी गांव के ग्रामीण भी पिछले चार दिनों से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक किन्नौर जिले के पोवारी से लेकर जेएसडब्ल्यू के हजार मेगावाट कड़छम बांध तक लगातार लापता हुए युवक को ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। लापता हुए युवक के पिता देवा सुख नेगी ने कहा कि 27 जनवरी को लापता हुए युवक के साथ जिले के ब्रेलंगी, शुदारंग, कोठी और सापनी के आठ अन्य युवक भी थे, जो पिकनिक मना रहे थे।
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि इसी बीच लापता हुआ युवक अपने एक साथी को छोड़ने के लिए पूर्वणी तक गया था। पूर्वणी छोड़कर वापस आते हुए पोवारी के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर पोवारी के पास बोलेरो वाहन एचपी 25ए, 2304 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क के ऊपरी तरफ लुढ़क गई। इसी बीच युवक को राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच लुढ़की हुई क्षतिग्रस्त वाहन से ट्रक चालक ने बाहर निकाला। इसी बीच युवक चलकर पोवारी पुल की तरफ अपने साथियों को ढुंढने के लिए निकला जिसकी मिसिंग रिपोर्ट परिजनों ने 28 जनवरी को पुलिस थाना रिकांगपिओ में दर्ज करवाई थी।
लापता हुए युवक का सही पता न मिलने के कारण मजबूरन युवक के पिता देवा सुख नेगी ने युवक के साथ पिकनिक मनाने वाले सभी युवकों के खिलाफ शक के आधार पर मामला दर्ज करवाया है। युवक के पिता देवासुख नेगी, पूर्व प्रधान सापनी राजकुमारी नेगी, पूर्व उपप्रधान सापनी भारत सिंह नेगी और भतीजा धर्मसेन नेगी ने सरकार, जिला प्रशासन और किन्नौर पुलिस से जल्द से जल्द लापता हुए युवक को तलाशने की मांग उठाई है।
उधर, इस बारे में डीएसपी किन्नौर नवीन जाल्टा ने कहा कि युवक के पिता ने कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर किन्नौर पुलिस गंभीर है और हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें