फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में विदेशों से आए तीन लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने किया क्वारंटाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले में विदेशों से आने वाले 10 व्यक्तियों की जानकारी जिला चिकित्सा अधिकारी को मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन लोगों को उनके घरों में निगरानी पर रखा है, जबकि 7 व्यक्ति अभी तक जिले में नहीं पहुंचे हैं ।
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि चिकित्सकों की ओर से समय-समय पर उनकी जांच की जा रही है। चौरा चैक पोस्ट पर शुक्रवार को एक व्यक्ति जो हरियाणा राज्य के रोहतक से आया है, उसे चिकित्सा जांच के बाद भावानगर स्थित बिजली बोर्ड के रेस्ट हाउस में 14 दिन के निगरानी में रखा गया है।
गोपाल चंद्र ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कृषि एवं बागवानी कार्य को करने की भी कर्फ्यू के दौरान छूट दी गई है। बागवान अपने बगीचों में स्प्रे और अन्य कार्य सुरक्षित दूरी बना कर कर सकते है। बागवानों और किसानों की सुविधा के लिए कीटनाशक और स्प्रे ऑयल पंचायत स्तर पर उपलब्ध करवाने के लिए किन्फैड को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि अपनी-अपनी पंचायत प्रधान को अपनी डिमांड दें ताकि वे किन्फैड को भेज कर आवश्यकता के अनुसार कीटनाशक, दवाई और स्प्रे ऑयल उपलब्ध करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें