फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के गोकस्वारी से चरस का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 509 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। 18 मई को पुलिस थाना रोहड़ू के डिटेक्शन सेल ने गश्त के दौरान माखीनाला क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन को जांच के लिए रोका था। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में छिपाकर रखे एक कैरी बैग से 509 ग्राम चरस बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र ठाकुर (27) और राजन ठाकुर (25) दोनों निवासी लोअर खलीनी, शिमला को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 52/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 25 एवं 29 में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुख्य सप्लायर की पहचान की। जांच में महेंद्र सिंह (54), निवासी गांव गोकस्वारी, डाकघर गांवसारी, तहसील चिड़गांव की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें