फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: होटल में चिट्टे के साथ गिरफ्तार युवक-युवती की निशानदेही पर पकड़ा 16.62 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट दिल्ली के लिए जरूरी
विज्ञापन

.............................
पुलिस को बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका, दो अलग-अलग स्थानों से बरामद किया जा चुका है 23.36 गाम चिट्टा
लंबे समय से चिट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं दिल्ली और अरुणाचल के युवक-युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। होटल में 6.74 ग्राम चिट्टे के साथ दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश के युवक-युवती की निशानदेही पर पुलिस ने 16.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को अब संदेह है कि यह बड़ा गिरोह हो सकता है, जो कि रोहडू़ क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। आरोपियों से पूछताछ और आगामी जांच में ही इसको लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि दिल्ली का युवक और अरुणाचल प्रदेश की युवती लंबे समय से क्षेत्र में चिट्टे के अवैध कारोबार में सक्रिय थे। पुलिस ने विगत वीरवार को रोहड़ू के ही एक होटल में दबिश देकर दोनों को 6.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ शुरू की और अब उनकी निशानदेही पर होटल के बाहर छिपाया गया 16.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस दोनों के कब्जे से अभी तक दो अलग-अलग स्थानों से 23.36 गाम चिट्टा बरामद कर चुकी है। जानकारी के अनुसार प्रथम गुप्ता (25) निवासी दिल्ली और युवती रिंजिन डेमा खांबा (24) निवासी अरुणाचल प्रदेश रोहडू के अलग-अलग होटलों में ठहर हुए थे। यहां से ही दोनों गुर्गों के साथ चिट्टे की खेप ठिकाने लगाने के लिए संपर्क में थे। इस दौरान पुलिस को इनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल गई। सूचना के आधार पर पुलिस होटल के कमरे की तलाशी ली तो 6.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू की।
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार युवक और युवती किसी बड़े गिरोह की से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि अभी तक की पूछताछ में उन्होंने पुलिस के सामने इसका खुलासा नहीं किया है। पता चला है कि दोनों पहली बार ही चिट्टे की खेप लेकर रोहडू पहुंचे थे। पहले दिन किसी अन्य होटल में ठहरने के बाद दूसरे दिन उन्होंने अपना ठिकाना बदला और दूसरे होटल में ठहरने के लिए पहुंच गए। लेकिन उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए लोगों को उन पर शक हुआ और सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस जांच कर रही है कि दोनों के तार कहां से जुड़े हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। अभी तक जांच में सामने आया है कि दोनों दो दिन अलग-अलग होटल में ठहरे थे। अब निशानदेही पर दोनों से 16.62 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। अभी तक इस मामले में दो जगहों से कुल 23.36 गाम चिट्टा पकड़ा जा चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों पहली बार ही चिट्टा बेचने रोहडू आए थे। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
-प्रणव चौहान, डीएसपी रोहड़ू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें