सेरीपुल के समीप दुर्घनागस्त सेब से लदी पिकअप
- फोटो : RAMPUR-HP
तकलेच (रामपुर बुशहर)। तकलेच चौकी के तहत आने वाले सेरी पुल के समीप सेब से लदी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। वीरवार देर शाम 12/20 घाटी के करेरी गांव से सेब लेकर मंडी जा रही पिकअप जैसे ही सेरी पुल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। इस हादसे में चालक घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम करीब 8:45 मिनट सेरी पुल के समीप सेब से लदी एक पिकअप नंबर एचपी 92-1062 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक कृपा राम निवासी निरसू घायल हो गया है और सेब की कई पेटियां बरबाद हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को सड़क तक पहुंचाया। घायल चालक का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की पुष्टि डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने की है।