फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार वाहन ने तीन खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में नेशनल हाईवे पांच पर शिमला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी संख्या एचपी 10 बी 3716 ने सड़क किनारे खड़ी नैनो कार संख्या पीबी 54डी 0042, पिकअप संख्या एचपी 63डी 2655 और मारुति कार संख्या एचपी 09ए 3446 को टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे के दौरान नैनो गाड़ी सड़क से नीचे जाने से बाल-बाल बच गई। इसमें सवार एक महिला और बच्चा दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन

ठियोग थाना प्रभारी आईपीएस अमित यादव ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में मामला आया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें