फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर निकाली रोष रैली

विज्ञापन
कालेज में शिक्षको की कमी को लेकर रैली निकालते कालेज एबीवीपी के छात्र - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। नेरवा कॉलेज में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के खाली पदों को लेकर एबीवीपी ने रोष रैली निकाली। इस दौरान छात्र संगठन ने चेताया कि अगर प्रदेश सरकार ने जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नेरवा इकाई ने कॉलेज से नेरवा थाना तक रैली निकाल कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल भी उठाए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। छात्र संगठन ने बताया कि महाविद्यालय में इतिहास, इकोनॉमिक्स और संगीत सहित नॉन टीचिंग के कई पद खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें