पीजी कॉलेज रामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजि आगाज ए परिषद कार्यक्रम में सांस
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में वीरवार को एबीवीपी के ‘आगाज-ए-परिषद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देर शाम तक छात्र-छात्राएं खूब थिरके। कार्यक्रम में कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रथम विजेता अनुष्का श्याम, द्वितीय विजेता पलक और वेद शर्मा को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं अमिश, सौरभ ठाकुर और ललित कुमार को मुख्यातिथि रवि मेहता ने सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान इकाई अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने बुशहरी नाटी पेश कर सभागार में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इसके बाद प्रियंकित ने डांस पेश कर धमाल मचाया। कुल्लवी, किन्नौरी और पहाड़ी नाटी से छात्र-छात्राओं ने खूब वाहवाही लूटी। ओ निलिमा, झूमके झूमके तेरे कानों रे झूमके, इंदू रंग बिंदू, हाय सांगला देशंग और पीटा पीटा शारे जैसे गाने पेशकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर रामपुर एबीवीपी इकाई के अभिषेक, सचिन, अंजना, कल्पना, चंद्रेश, चेतन, मंजीत नेगी, रवि, विकास, डिंपल, चेतना, शिवानी और प्रिया सहित कई अन्य मौजूद रहे। वहीं भाजपा महिला प्रदेश सचिव सुषमा मखैक, रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण और मुख्य वक्ता प्रांतीय मंत्री एबीवीपी राहुल राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।