फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में अभिषेक नेगी जिले में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में आयोजित पुलिस आरक्षी की लिखित परीक्षा में अभिषेक नेगी ने 49 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। परीक्षा 109 अभ्यर्थियों ने पास की है। तीन जुलाई को हुई परीक्षा में 330 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

अब उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के विभिन्न दस्तावेजों की जांच होगी। इसको लेकर सोमवार को एसपी किन्नौर की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित होगी। बैठक में दस्तावेजों के मूल्यांकन को लेकर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बुलाने के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
एसपी किन्नौर अशोक रतन ने बताया कि किन्नौर जिले में आरक्षी के कुल 11 पद भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा के लिए 352 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इसमें से 330 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेने पहुंचे थे। इसमें 109 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। अब अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके 50 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें