भावानगर (किन्नौर)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का वार्षिक परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
12वीं कक्षा के कला संकाय में आस्था ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया है। अपर्णा ने 91 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, नेहा ने 88 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल में अदिति राठौर ने 88 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। मोनाल भूषण ने 85 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, कर्मा आंगमो 84 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही।
मेडिकल संकाय में निवेदिता ने (88 प्रतिशत) ने प्रथम, रिया नेगी ने (87) द्वितीय, मुस्कान ने (86) तृतीय स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा में आयुष ने 88 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, अक्षिता ने 85.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और पलक ने 85.2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान झटका। स्कूल प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी। संवाद