फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आरुषि ठाकुर ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल पहुंचने पर छात्रा और शिक्षकों का किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। निरमंड खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा की छात्रा आरुषि ठाकुर ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर छात्रा और शिक्षकों का स्वागत किया गया।

जिला स्तरीय अंडर 14 छात्रा वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खरगा स्कूल की छात्रा आरुषि ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 14 से 16 जुलाई को कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने आरुषि ठाकुर, कोच संतोष चौहान और शारीरिक शिक्षक बलदेव नेगी को बधाई दी। विद्यालय पहुंचने पर आरुषि ठाकुर का जोरदार स्वागत किया जाएगा। खरगा स्कूल के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि जिला स्तर पर एथलेटिक्स में दूसरी बार भाग लेने पर स्वर्ण पद जीता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे आने वाले मुकाबले के लिए प्रोत्साहित किया। आरुषि के माता-पिता भी बेटी की इस उपलब्धि से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें