फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कथेड़ में 200 करोड़ का बन रहा अस्पताल, संकरी सड़क से कैसे पहुंचेंगे मरीज

विज्ञापन
कथेड में बन रहे सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को जाने वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
200 मीटर सड़क भविष्य में मरीजों और तीमारदारों के लिए बन सकती है चुनौती
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के पास संकरी सड़क से लगता है जाम


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के कथेड़ में 200 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण तो अंतिम चरण में है, लेकिन यहां तक पहुंचने की राह अब भी संकरी और ऊबड़-खाबड़ से भरी है। परवाणू-शिमला फोरलेन से अस्पताल को जोड़ने वाली महज 200 मीटर की सड़क भविष्य में मरीजों और तीमारदारों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। आलम यह है कि यदि दो वाहन आमने-सामने आ जाएं, तो पास देना भी नामुमकिन हो जाता है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में वर्तमान में जो स्थिति है, वही डर अब नए अस्पताल को लेकर भी सता रहा है। पुराने अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग और संकरी सड़क के कारण रोजाना एंबुलेंस जाम में फंसती है। इसी झंझट से मुक्ति पाने के लिए सरकार ने अस्पताल को शहर से बाहर कथेड़ में स्थानांतरित किया था। मगर अब 200 मीटर की यह दूरी सरकार के दावों की पोल खोल रही है। अस्पताल शुरू होने के बाद यहां वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाएगा, जिससे जाम लगना तय माना जा रहा है।
अवैध पार्किंग ने बढ़ाई सिरदर्दी
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आसपास बेतरतीब खड़ी गाड़ियां जाम का मुख्य कारण बनी हुई हैं। सड़क इतनी संकरी है कि मरीजों को पैदल सड़क पार करने में भी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। कई बार गंभीर हालत में आ रहे मरीजों की एंबुलेंस को डॉक्टरों तक पहुंचने में ही काफी समय लग जाता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कथेड़ जाने वाली सड़क की चौड़ाई बहुत कम है। अस्पताल शुरू होने के साथ ही मरीजों की सुगमता के लिए सड़क का चौड़ा होना अनिवार्य है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेंगे, ताकि पीडब्ल्यूडी इस पर काम शुरू कर सके और मरीजों को कोई असुविधा न हो।
-डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल,सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें