फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वृंदा हेड गर्ल, सोमांक चंदेल चुने हेड बॉय

विज्ञापन
डीएवी अंबुजा विद्यालय दाड़लाघाट में नव निर्वाचित छात्र परिषद् के सदस्य एवं विद्यालय प्रबंधन। स्
विज्ञापन
डीएवी अंबुजा विद्यालय दाड़लाघाट में छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर के मार्गदर्शन में छात्र परिषद के गठन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हेड बॉय, हेड गर्ल सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया।
चुनावों में वृंदा शर्मा को हेड गर्ल और सोमांक चंदेल को हेड बॉय चुना गया। वहीं निष्ठा को वाइस हेड गर्ल और धैर्य ठाकुर को वाइस हेड बॉय चुना। चुनाव प्रक्रिया के सफल समापन के बाद विद्यालय में भव्य इंवेस्टिचर समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने विद्यालय के अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसीएल के फाइनेंस हेड (नॉर्थ) रमन गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने नव निर्वाचित परिषद को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अध्यक्ष एलएमसी एवं सीएमओ (नॉर्थ) एसीएल संदीप सीरह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें